Saturday, March 11, 2023

संविधान के नमक का कर्ज़ अदा करो! -मंजुल भारद्वाज

 संविधान के नमक का कर्ज़ अदा करो!

-मंजुल भारद्वाज 

संविधान के नमक का कर्ज़ अदा करो!  -मंजुल भारद्वाज



दुर्योधन आर्य था 
आर्य यानि आज का हिन्दू 
भीष्म हिन्दू था 
द्रोणाचार्य हिन्दू था 
भीष्म और द्रोणाचार्य ने 
दुर्योधन के नमक का 
कर्ज़ अदा किया 
और मारे गए !
जब विधि,विधान,संविधान 
नीति से बड़ा व्यक्ति के 
नमक का कर्ज़ हो जाए 
तो विध्वंस अटल है !
सतापिपाशु वहशी दरिंदा 
ना हिन्दू होता है 
ना मुसलमान 
वो सिर्फ़ वहशी दरिंदा होता है !
अपने अपने धर्म के दुलारो
राम और रहीम के प्यारो 
सतापिपाशु वहशी दरिंदों के 
भीड़,भेड़,भ्रम जाल से मुक्त हो !
व्यक्ति नहीं संविधान के नमक का 
कर्ज़ अदा करो 
तभी विध्वंस टलेगा 
आपका प्यारा देश बचेगा! 

No comments:

Post a Comment

कभी फुर्सत मिले तो सोचना ! -मंजुल भारद्वाज

 कभी फुर्सत मिले तो सोचना ! -मंजुल भारद्वाज तुम स्वयं  एक सम्पति हो  सम्पदा हो  इस पितृसत्तात्मक व्यवस्था में  कभी पिता की  कभी भाई की  कभी ...