Friday, April 8, 2022

अंधड़ की गुहार -मंजुल भारद्वाज

 अंधड़ की गुहार

-मंजुल भारद्वाज

अंधड़ की गुहार  -मंजुल भारद्वाज

उड़ती रेत में 

रंगों का लिपटकर 

एक साथ आना 

धुंधली उम्मीदों का 

जवां होना है 

सूखे 

बरसों से ख़ाली घड़ों की 

प्यास बुझाना है  

विरह में जलते 

अरमानों के लिए 

दरख्तों की सामूहिक 

अरदास होती है 

बादल से एक 

अंधड़ की गुहार है 

बूंद बूंद बरसने की !


No comments:

Post a Comment

कभी फुर्सत मिले तो सोचना ! -मंजुल भारद्वाज

 कभी फुर्सत मिले तो सोचना ! -मंजुल भारद्वाज तुम स्वयं  एक सम्पति हो  सम्पदा हो  इस पितृसत्तात्मक व्यवस्था में  कभी पिता की  कभी भाई की  कभी ...