Tuesday, November 5, 2019

उसका पहला एजेंडा है! -मंजुल भारद्वाज

उसका पहला एजेंडा है!
-मंजुल भारद्वाज
जब टीवी सत्यम,शिवम,सुन्दरम्
मिले सुर मेरा तुम्हारा
गूंजे बनकर देश राग की
धुन दिखाता और बजाता था
तब भारत का बौद्धिक वर्ग
उसे बुद्धू बक्सा कहता था
आज टीवी जहर उगलता है
झूठ और प्रपंच का ध्वज वाहक है
पाखंडी बाबाओं का मुक्ति द्वार है
विज्ञापन की झूठ पर टिका
सच पर प्रहार है
तब भारत का बौद्धिक वर्ग
मूक,बेबस और लाचार है
सोशल मीडिया उसका तारणहार है
चारो ओर कुतर्को की जयजयकार है
कम्पनीराज की बहार है
विज्ञापन का झूठ परम सत्य है
अभियक्ति का अधिकार है
संवेदनशीलता का व्यापार है
हक और न्याय की लड़ाई
पर महंगाई की मार है
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में
न्याय के मन्दिरों का चढ़ावा बेशुमार है
निष्पक्ष पत्रकारिता,सरोकारी पत्रकारिता
स्वतंत्र पत्रकारिता अब इतिहास है
भूमंडलीकरण का मुनाफाखोर मीडिया
पूंजीवादी धर्मांध सत्ता का दरबारी अड्डा है
लोकतंत्र को भीड़तंत्र बनाना
उसका पहला एजेंडा है!
...
#न्याय #लोकतंत्र #मंजुलभारद्वाज

No comments:

Post a Comment

आम्ही आदिवासी – मंजुल भारद्वाज

  आम्ही आदिवासी – मंजुल भारद्वाज   आम्ही आदिवासी आदिवासी आदिवासी … देशाचे मूळ निवासी … आम्ही आदिवासी आदिवासी आदिवासी …   आम्ही ज...