Wednesday, November 6, 2019

मुमकिन है! -मंजुल भारद्वाज

मुमकिन है!
-मंजुल भारद्वाज
मरते बच्चे
बिलखती माता
असहाय पिता
शपथ लेते सांसद
पत्तलकार जमघट में
स्कोर पूछता मंत्री
क्रिकेट की जीत का जश्न मनाता युवा
खामोश राष्ट्रभक्त
मरने वाले बच्चे
गरीब हैं
शायद भारतीय नहीं
उनकी मौत सामान्य घटना है?
भारत चौथी आर्थिक महाशक्ति है
आयुष्मान भारत
जहाँ संविधान का माथा
चूमता कल्कि अवतार
बच्चों की मौत पर मौन है
ये है नया भारत!
...
#भारत #बच्चे #मंजुलभारद्वाज

No comments:

Post a Comment

‘डायरी के पन्नो से नाटक के मंच तक’ - मंजुल भारद्वाज

 ‘डायरी के पन्नो से नाटक के मंच तक’ - मंजुल भारद्वाज डायरी के पन्ने जब हम पलटते हैं  फुर्सत के पलों में  तो यकायक रोमांचित हो उठते हैं !  खो...