Thursday, November 7, 2019

यही है उनका नया भारत! -मंजुल भारद्वाज

यही है उनका नया भारत!
-मंजुल भारद्वाज
23 मई,2019 को भेड़ों ने चुन लिया था विध्वंस
लिख दिया था भारत का मुक्कदर
संवैधानिक तरीके से संविधान की
धज्जियां उड़ाने के लिए बहुमत दे दिया था
रक्त पिपासु सत्ता लोलुप हत्यारों को
बुद्धिजीवियों ने मीडिया की चौपाल में
बैठकर मोदी ही विकल्प है का
जयकारा लगाया था
सवाल पूछने वालों को
अर्बन नक्सल का लेबल दिया
कारनामों को अदालत में
जिन्होंने चुनौती दी
उनको सीबीआई छापों का
रिटर्न गिफ्ट सरकार दे रही है
जय श्रीराम के नाम पर
राष्ट्रवाद के उन्माद में
मोबलिंचिंग,बच्चों के मौत की सुनामी
सोनभद्र का नरसंहार करने के लिए ही बनी है
300 पार बहुमत की सरकार
यही है उनका नया भारत!
..
#भारत #विध्वंस #मंजुलभारद्वाज

No comments:

Post a Comment

आम्ही आदिवासी – मंजुल भारद्वाज

  आम्ही आदिवासी – मंजुल भारद्वाज   आम्ही आदिवासी आदिवासी आदिवासी … देशाचे मूळ निवासी … आम्ही आदिवासी आदिवासी आदिवासी …   आम्ही ज...