क्रांति
-मंजुल भारद्वाज
क्या रक्तपात क्रांति है
क्या युद्ध क्रांति है
क्या कुरुक्षेत्र में लड़ा गया युद्ध
धर्म स्थापना की क्रांति था
या
सत्ता पर कब्जा करने
युद्ध हत्याओं को जायज
ठहराने के लिए क्रांति
एक लेबल भर है
क्या युद्ध से विचार परिवर्तन होता है
या
विचार परिवर्तन की प्रकिया भिन्न होती है
और
युद्ध सिर्फ़ सत्ता के लिए
वर्चस्ववादी हथियार है
यह मान लेना कहाँ तक
न्याय संगत होगा की
सत्ता परिवर्तन ही क्रांति है
क्या क्रांति के लिए हिंसा
अनिवार्य तत्व है
या
मनुष्य अपनी पशुता से
मुक्त नहीं हो पाता
विचार परिवर्तन की बजाए
हिंसा के दम पर
सत्ता का तख्ता पलटने को
क्रान्ति का नाम देता है
तो
जिन्होंने बिना हिंसा किए
सत्ता का,साम्राज्य का तख्ता पलटा है
उन्हें क्या कहेंगें, क्रांति?
....
#क्रांति #सत्ता #हिंसा #युद्ध #मंजुलभारद्वाज
No comments:
Post a Comment