Wednesday, November 6, 2019

आत्म अवलोकन -मंजुल भारद्वाज

आत्म अवलोकन
-मंजुल भारद्वाज
गोमुख से निकलता गंगाजल
बंगाल की खाड़ी में मिलने वाला
गंगा जल क्या एक जैसा है?
नहीं ना
एक शुद्ध,दूसरा प्रदूषित
उसी तरह
विचारधाराओं के सूत्रपात
उसके उद्देश्य और
उन पर स्थापित
सत्ता और साम्राज्यों के
उत्थान और पतन पर
खुला विमर्श हो
सत्ताधीशों की जवाबदारी
जवाबदेही तय हो
सत्ता के प्रदुषण से
विचारधारा मुक्त हो!
….
#गंगा #जल #विचारधारा #मंजुलभारद्वाज

No comments:

Post a Comment

आम्ही आदिवासी – मंजुल भारद्वाज

  आम्ही आदिवासी – मंजुल भारद्वाज   आम्ही आदिवासी आदिवासी आदिवासी … देशाचे मूळ निवासी … आम्ही आदिवासी आदिवासी आदिवासी …   आम्ही ज...