Monday, November 4, 2019

देश को ‘सर्व सम्मत’ लोकतंत्र बनाएं! - मंजुल भारद्वाज

देश को ‘सर्व सम्मत’ लोकतंत्र बनाएं!
-मंजुल भारद्वाज


2019 के चुनाव पर्व में
हम भारतवासी अपने वोट से
लिखेंगे भारत का भविष्य
जहां व्यक्ति नहीं
देश सर्वोपरि होगा
किसी की सनक नहीं
संविधान का राज होगा
मालिक यानि जनता को सरकार से
सवाल करने का अधिकार होगा
जहाँ झूठ,पाखंड,प्रपंच का नहीं
सत्यमेव जयते का परचम फहरायेगा
किसान,युवा और महिलाओं के मुद्दों पर
जुमला प्रयोजन नहीं
सरकार का सरोकार होगा
मात्र किसी पार्टी का चुनावी खेल नहीं
सेना का शौर्य राष्ट्र का सम्मान होगा
उन्माद नहीं राष्ट्रप्रेम होगा
पशु के लिए इंसान का नहीं वध होगा

बुद्ध,नानक,गांधी,भगत,
अम्बेडकर के भारत में
भारत की विविधता पर
सबको अभिमान होगा

आओ अपने विवेक से
अपनी आवाज़ ससंद में पहुँचायें
विज्ञापन सरकार को हटा
सत्ता के क़दमों में रेंगेते
मुनाफाखोर मीडिया को आईना दिखाएं
याद करें अपने स्वतन्त्रता सेनानियों को
उनकी कुर्बानियों को
प्रण करें आज
विकारी,विध्वंसक,मनोरोगियों को
देश को भीड़तंत्र में नहीं बदलने देंगें
आओ अपने विवेक को जगाएं
राष्ट्रीय चरित्र विकसित कर,देश बचाएँ
देश को ‘सर्व सम्मत’ लोकतंत्र बनाएं !
...
#2019चुनाव #लोकतंत्र #सेना #संविधान #मंजुलभारद्वाज

No comments:

Post a Comment

आम्ही आदिवासी – मंजुल भारद्वाज

  आम्ही आदिवासी – मंजुल भारद्वाज   आम्ही आदिवासी आदिवासी आदिवासी … देशाचे मूळ निवासी … आम्ही आदिवासी आदिवासी आदिवासी …   आम्ही ज...