Sunday, January 8, 2023

फ़क़ीर कब मौत से डरते है ! -मंजुल भारद्वाज

फ़क़ीर कब मौत से डरते है !

-मंजुल भारद्वाज
फ़क़ीर कब मौत से डरते है !  -मंजुल भारद्वाज


फ़क़ीर 
कब मौत से डरते है 
तानाशाह मौत से 
ख़ौफ़ज़दा होते हैं !
फ़क़ीर 
इंसानियत के हबीब 
तानाशाह 
इंसानियत के रक़ीब होते हैं !
फ़क़ीर 
संसार के जाल को भेदते हैं 
तानाशाह 
अपने ही जाल में फंसते हैं !
मैं को मार 
फ़क़ीर जन्मता है 
मैं को पाल 
तानाशाह मरता है !

No comments:

Post a Comment

‘डायरी के पन्नो से नाटक के मंच तक’ - मंजुल भारद्वाज

 ‘डायरी के पन्नो से नाटक के मंच तक’ - मंजुल भारद्वाज डायरी के पन्ने जब हम पलटते हैं  फुर्सत के पलों में  तो यकायक रोमांचित हो उठते हैं !  खो...