Monday, January 30, 2023

सबसे खतरनाक है ! -मंजुल भारद्वाज

 सबसे खतरनाक है !

-मंजुल भारद्वाज
सबसे खतरनाक है
कला को भोगवादी बनाना 
किसी धनपशु की पूंजी से 
स्वयं को ‘कलाकार’ साबित करना 
नौकरी करना, पत्रकार और 
पत्रकारिता की ताल ठोकना 
दो पल के सुख के लिए 
सदियों की गुलामी करना 
लोकतंत्र में रहना और 
राजनीति को गंदा समझना
विकास की लालच में 
देश के वर्तमान को जलाना 
रीढ़ की हड्डी होते हुए रेंगना 
ये कल पाश ने लिखा था 
सबसे खतरनाक है सपनों का मर जाना 
नहीं सबसे खतनाक है 
सपनों का बिक जाना !

No comments:

Post a Comment

कभी फुर्सत मिले तो सोचना ! -मंजुल भारद्वाज

 कभी फुर्सत मिले तो सोचना ! -मंजुल भारद्वाज तुम स्वयं  एक सम्पति हो  सम्पदा हो  इस पितृसत्तात्मक व्यवस्था में  कभी पिता की  कभी भाई की  कभी ...