Monday, November 4, 2019

आओ मंदिर का निर्माण करें - मंजुल भारद्वाज

आओ मंदिर का निर्माण करें
- मंजुल भारद्वाज

हाँ, हाँ अरे हाँ
हम मंदिर वही बनायेगें
भव्य और विशाल
आन बान शान से

चलो पहली ईंट वो लगाए
जिसने पिता से बिना सवाल पूछे
उनकी आज्ञा का पालन किया हो
राजभिषेक का त्याग कर
14 वर्ष वनवास में कांटे हों

आओ हाथ बढाओं
अपना अपना नाम बताओ
जिसने हर पल जीवन में
मर्यादा का पालन किया हो

आओ राम के वंशजो
राम राज्य के पैरोकारियो
राम के आदर्श पर चलने वाले देशवासियो
आओ सत्ता त्याग कर
आस्था के वशीभूत होकर नहीं
राम की मर्यादा में आलोकित हो
मन्दिर का निर्माण करें!
....
#राम #मन्दिर #मर्यादा #देशवासियो #मंजुलभारद्वाज

No comments:

Post a Comment

‘डायरी के पन्नो से नाटक के मंच तक’ - मंजुल भारद्वाज

 ‘डायरी के पन्नो से नाटक के मंच तक’ - मंजुल भारद्वाज डायरी के पन्ने जब हम पलटते हैं  फुर्सत के पलों में  तो यकायक रोमांचित हो उठते हैं !  खो...