Wednesday, November 6, 2019

सनातनी हिन्दू! -मंजुल भारद्वाज

सनातनी हिन्दू!
-मंजुल भारद्वाज
दो बार बहुमत की सरकार
दुनिया की सबसे ज्यादा
सदस्यों वाली राजनैतिक पार्टी
इतना बड़ा संघ परिवार
दिन रात हिन्दू हिन्दू का जाप
राष्ट्रवाद,हिन्दू राष्ट्र का उन्माद
यह सब कर लेने के बाद भी
एक हिन्दू
एक सनातनी हिन्दू से
यह नहीं जीत पा रहे
उसका वध करने के बाद भी
उसे मिटा नहीं पा रहे
वो भारत की सर्वधर्म
समभाव की बुनियाद
रखने वाला घोषित
सनातनी हिन्दू है ‘गांधी’
देशवासियों को गाँधी के सनातनी हिन्दू
और
संघ के हिन्दू होने के फर्क को समझना होगा
गाँधी के राम
और
संघ के जय श्रीराम के
फर्क को समझना होगा
सत्ता आनी जानी है
पर
देश सर्वधर्म और सर्वप्रथम है!
...
#हिन्दू #गांधी@150 #मंजुलभारद्वाज

No comments:

Post a Comment

आम्ही आदिवासी – मंजुल भारद्वाज

  आम्ही आदिवासी – मंजुल भारद्वाज   आम्ही आदिवासी आदिवासी आदिवासी … देशाचे मूळ निवासी … आम्ही आदिवासी आदिवासी आदिवासी …   आम्ही ज...