Thursday, November 7, 2019

राष्ट्रद्रोही -मंजुल भारद्वाज

राष्ट्रद्रोही
-मंजुल भारद्वाज
दिहाड़ी मजदूर
राष्ट्रद्रोही
टपरी पर चाय बेचने वाला
राष्ट्रद्रोही
मजदूरों को खाना खिलाने वाला
राष्ट्रद्रोही
मजदूरों को किराना देने वाला
राष्ट्रद्रोही
मजदूरों को काम देने वाला
राष्ट्रद्रोही
देश की जीडीपी को बढ़ाने वाला
राष्ट्रद्रोही
आखों में भूख की दहशत लिए पेट
राष्ट्रद्रोही
बर्बाद होते खुशहाल परिवार
राष्ट्रद्रोही
काम मांगते हाथ
राष्ट्रद्रोही
क्योंकि यह सब एक सनकी की
सनक के शिकार हैं
जी हाँ यह सब नोटबंदी की
मंदी के शिकार है
रोजगार मांगते करोड़ो भारतीय
राष्ट्रद्रोही हैं
नोटबंदी करने वाला
सिर्फ़ एक महापुरुष
देशभक्त है!
...
#राष्ट्रद्रोही #मंदी #नोटबंदी #मंजुलभारद्वाज Dhananjay Kumar

No comments:

Post a Comment

‘डायरी के पन्नो से नाटक के मंच तक’ - मंजुल भारद्वाज

 ‘डायरी के पन्नो से नाटक के मंच तक’ - मंजुल भारद्वाज डायरी के पन्ने जब हम पलटते हैं  फुर्सत के पलों में  तो यकायक रोमांचित हो उठते हैं !  खो...