हद हो गई!
- मंजुल भारद्वाज
ज़ोर से मत बोलो
पाकिस्तान सुन लेगा
अपने घर की कमियों को मत गिनाओ
पाकिस्तान सुन लेगा
सरकार की नीतियों की आलोचना मत करो
पाकिस्तान सुन लेगा
सरकार से सवाल मत पूछो
पाकिस्तान सुन लेगा
हद है ऐसे कायरों की
जो इस हद तक डरते हैं
हम ना पकिस्तान से डरते हैं
ना डरेगें
देश पर बुरी नजर
जब जब उसने डालने की
हिमाकत की है
तब तब उसको ठोका है
पाकिस्तान को देख कर हम
अपने फैसले नहीं करेगें
आज़ाद लोकतंत्र है हमारा
इसलिए आज़ाद ख्याल से बात रखेगें
भेड़ और पत्तलकार, ये समझ लें
तुम्हें जयकारा लगाना है लगाओ
अपने गुनाहों को पाकिस्तान की
आड़ में मत छुपाओ
हम ना कभी पाकिस्तान से डरे थे
ना डरेगें
भारत का तिरंगा ऐसे ही
फहराते रहेगें !
#भारत #तिरंगा #मंजुलभारद्वाज
No comments:
Post a Comment