हे वोटर तुम स्वयं जिम्मेदार हो!
-मंजुल भारद्वाज
वोटर देश में हो रहे हादसों के तुम जिम्मेदार हो
देश में हो रही दुर्घटनाओं के लिए तुम जिम्मेदार हो
तुम देश के अंदर और बाहर होने वाली
हर घटना के जवाबदार और जिम्मेदार हो
क्योंकि तुम सिर्फ़ वोट देना जानते हो
सवाल पूछने से घबराते हो
हे वोटर तुम कितने असहाय हो
तुम्हारे वोट में ताकत है
तुम्हारे वोट से कोई 56इंची बनता है
ताल ठोकता है
देश सुरक्षित हाथों में है
और तुम उसी भीड़ में
उसके लिए ताली पीटते हो
जयकारा लगाते हो
और तुम भीड़ में मारे जाते हो
किसी राजनेता को आपका भय नहीं
किसी को आपका सम्मान नहीं
क्योंकि आपकी रीढ़ होते हुए भी
आप रेंगते हो
वोट का अधिकार होते हुए भी
अपने लिए नेताओं के सामने गिडगिडाते हो
हे वोटर अपनी ताकत पहचानो
हर राजनेता को आपसे डर लगे
अब मौका सामने है
अगर अब चूके तो
आप स्वयं हैं अपने हालात के
जिम्मेदार!
...
#वोटर #CSTमुंबई #मंजुलभारद्वाज
No comments:
Post a Comment