Saturday, July 11, 2020
आग़ जलती रहे! - मंजुल भारद्वाज
आग़ जलती रहे !
- मंजुल भारद्वाज
आग़ जलती रहे
घर के चूल्हे में
पृथ्वी के गर्भ में
सूर्य के अस्तित्व में
रिश्तों की गर्मजोशी में
चाहत के झरने में
सांसों के आवागमन में
उदर के पाचन में
बर्फ़ के सीने में
प्रणय पर्व में
बीज धारण किए
खेत की माटी में
विवेक के शांत प्रकोष्ट में
बुद्धि के वैचारिक प्रभाग में
न्याय पुकारती रूह में
आग़ जलती रहे
माटी के चोले में
जब तक आग़ है
तब तक जीवन है
जब तक देह है
आग़ जलती रहे
आग़ नहीं है तो आप
जीते जी
मोक्ष धाम में स्थापित हैं
मुक्ति के लिए
आग़ जलती रहे!
#आग़जलतीरहे #मंजुलभारद्वाज
Subscribe to:
Comments (Atom)
आम्ही आदिवासी – मंजुल भारद्वाज
आम्ही आदिवासी – मंजुल भारद्वाज आम्ही आदिवासी आदिवासी आदिवासी … देशाचे मूळ निवासी … आम्ही आदिवासी आदिवासी आदिवासी … आम्ही ज...
-
आज़ादी की पुकार है ! -मंजुल भारद्वाज हे आज़ादी के पैरोकार अब हथकड़ियों का श्रृंगार करो ! सच बोलने वालो ज़हर पीने के लिए रहो तैयार ! संविधान ...
-
घने कोहरे में ! -मंजुल भारद्वाज घने कोहरे में पसीजता मन भिगो देता है सारे जंगल को ! मोहब्बत की निशानियाँ चमकती हैं डाल डाल पत्ती पत्ती ओस ...
-
एक अनन्त खोज है ... -मंजुल भारद्वाज कल्पना और बुद्धि का इंसानी स्वरूप है कला कल्पना जड़ता को तोड़ती है बन्धनों को खोलती है मौत क...

