Wednesday, March 11, 2020

संविधान के नमक का कर्ज़ अदा करो! -मंजुल भारद्वाज

संविधान के नमक का कर्ज़ अदा करो!
-मंजुल भारद्वाज
दुर्योधन आर्य था
आर्य यानि आज का हिन्दू
भीष्म हिन्दू था
द्रोणाचार्य हिन्दू था
भीष्म और द्रोणाचार्य ने
दुर्योधन के नमक का
कर्ज़ अदा किया
और मारे गए
जब विधि,विधान,संविधान
नीति से बड़ा व्यक्ति के
नमक का कर्ज़ हो जाए
तो विध्वंस अटल है
सतापिपाशु वहशी दरिंदा
ना हिन्दू होता है
ना मुसलमान
वो सिर्फ़ वहशी दरिंदा होता है
अपने अपने धर्म के दुलारो
राम और रहीम के प्यारो
सतापिपाशु वहशी दरिंदों के
भीड़,भेड़,भ्रम जाल से मुक्त हो
व्यक्ति नहीं संविधान के नमक का
कर्ज़ अदा करो
तभी विध्वंस टलेगा
आपका प्यारा देश बचेगा!


#संविधानकानमक #मंजुलभारद्वाज

No comments:

Post a Comment