बापू तुम्हें क्या मिला?
-मंजुल भारद्वाज
बापू तुम्हें क्या मिला?
सत्य के प्रयोग से
सूट बूट पहनते वाले बैरिस्टर
लंगोटी में नंगे घूमना पड़ा
क्या मिला अहिंसा से?
गोली से उड़ा दिए गए
किन को आज़ाद कराया?
सत्य के प्रयोग
अहिंसा के मार्ग पर
चलने वाले देश को?
नहीं बापू नहीं
आपके राम हो गये
जय श्रीराम
सौम्य राम,मर्यादा पुरुषोत्तम राम नहीं
अब जय श्रीराम का हिंसक रूप
देश की रगों में दौड़ रहा है
70 साल में देशवासियों ने
तुम्हें गलत साबित कर दिया बापू
सत्य,अहिंसा त्याग कर
झूठ,दमन,हिंसा को अपना लिया
बापू आपको हर सांस
हर पल जपने वाले मोदी जी ने
साबित कर दिया
आप गलत थे
आज़ाद देश का नेता लंगोटी नहीं
दस लाख का सूट पहनता है
सत्य नहीं झूठ से सत्ता चलती है
सहमति,सहभागिता नहीं
दमन से सत्ता चलती है
अहिंसा नहीं, हिंसा से देश चलता है
यह सफ़ल प्रयोग मोदी जी ने कर दिखाया
बापू आज पूरे देश में
मोदी जी का जयकारा है
बापू तुम्हें जवाब देना पड़ेगा
सत्य,सद्भाव और अहिंसा की राह दिखाकर
क्यों देश को गुमराह किया?
....
#बापू #सत्य #अहिंसा #मोदी #मंजुलभारद्वाज
No comments:
Post a Comment