विकल्प क्या है?
-मंजुल भारद्वाज
विकल्प क्या है
ये सवाल आज
भारतीय की राजनैतिक
सामाजिक परिस्थतियों में
कितना बेमानी है
किस हद तक बुद्धिजीवियों
मीडिया बाज़ार ने षड्यंत्र रचा है
भारत के खिलाफ़
सीधा सीधा कोई सरल समाधान नहीं है
मथने की प्रकिया का मार्ग है
दूसरी और निश्चित विध्वंस है
तो आपने मंथन के मार्ग को छोड़
द आईडिया ऑफ़ इंडिया के
विध्वंस को चुन लिया है
यह बात और है की
आप उसे युगपुरुष कह रहे हो
दरअसल वो विकल्प नहीं
युग का अंत है!
...
#विकल्प #विध्वंस #मंजुलभारद्वाज
No comments:
Post a Comment