Monday, July 22, 2019

बचपन--मंजुल भारद्वाज

बचपन

जिज्ञासा,कौतुहल,सवाल
जिजीविषा,आतुरता,खोज
बार बार, बारम्बार
क्रिया को दोहराने की 
प्रक्रिया ही तो है ‘बचपन’ !

शरीर की लोच,
भावनाओं का उछाल
मस्ती की धुन और तोड़फोड़ का 
आनंद ही तो है ‘बचपन’ !

ज्ञान के शिखर
अध्यात्म के मोक्ष
जवानी के जुनून को 
बिना पूर्वाग्रहों से जीने का 
नाम ही तो है ‘बचपन’!

No comments:

Post a Comment

‘डायरी के पन्नो से नाटक के मंच तक’ - मंजुल भारद्वाज

 ‘डायरी के पन्नो से नाटक के मंच तक’ - मंजुल भारद्वाज डायरी के पन्ने जब हम पलटते हैं  फुर्सत के पलों में  तो यकायक रोमांचित हो उठते हैं !  खो...