Saturday, March 11, 2023

क्या हिंसा राष्ट्रवाद है? -मंजुल भारद्वाज

 क्या हिंसा राष्ट्रवाद है? -मंजुल भारद्वाज

क्या हिंसा राष्ट्रवाद है? -मंजुल भारद्वाज

क्या हिंसा,नफ़रत,द्वेष राष्ट्रवाद है?
क्या हिंसा शौर्य और वीरता है?
क्या आप हिंसक हो गए है?
क्या आप देश को
नफ़रत के हवाले करना चाहते हैं?
क्या आप उन प्रवृतियों को पहचानते हैं
जो हर पल आपको युद्धोउन्माद में झोंक रहे हैं?
क्या आपके अंदर सोचने समझने की शक्ति है
या आप भीड़ में भाषण सुनकर भेड़ बन गए हैं?
क्या एक व्यक्ति देश होता है?
क्या आप आईना देखते हैं
देखिये आईने में कौन नज़र आता है
हिंसक पशु या प्रेम से ओतप्रोत
एक इंसान?
देश हम सबका है
हम क्या चुनते हैं
हिंसा या प्रेम?
फ़ैसला भी हमारा है
आप क्या चुनेगें
अपने लिए,अपने बच्चों के लिए
नफ़रत या सौहार्द
हिंसा या प्रेम?
...


No comments:

Post a Comment